logo

ग्राम क्वायला के पास बस ने साइकिल को मारी टक्कर , पति की मौत पत्नी गंभीर रूप से घायल, नाराज परिजनों ने लगाया

ग्राम क्वायला के पास बस ने साइकिल को मारी टक्कर , पति की मौत पत्नी गंभीर रूप से घायल, नाराज परिजनों ने लगाया



रिपोर्टर कपिल विश्वकर्मा

बंडा। ग्राम क्वायला के पास बस ने साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार पति की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्राम पटारी निवासी कल्याण सौर पत्नी दीपारानी के साथ साइकिल से कही जा रहा था। क्वायला के पास शाहगढ़ तरफ से आ रही बस ने साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे घटना स्थल पर कल्याण सौर की मौत हो गई। वही पत्नी दीपारानी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे बंडा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।वहीं नाराज परिजनों ने एन एच पर जाम लगा दिया है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है। तहसील दार और थाना प्रभारी की समझाइश के बाद जाम खोल दिया गया।

बंडा के सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती महिला को संजीवनी एक सौ आठ वाहन से सागर रेपर किया गया। वहीं कुछ देर बाद 108 वाहन अस्पताल लौट आया। 108 के डॉक्टर नीतेश ने बताया की महिला की मौत बंडा अस्पताल में ही हो चुकी थी। लेकिन पब्लिक प्रेशर में वह उसे लेकर गए थे। उनके परिजनों ने बताया कि वह इतना खर्चा नहीं उठा पाएंगे। इसके बाद भोपाल कॉल करने पर उन्होंने कहा की नजदीकी हॉस्पिटल ले जाओ।

7
800 views